{"_id":"586e59164f1c1b4d5615ac60","slug":"avalanche-alert-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी, इन जगहों पर हो सकता है हिमस्खलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी, इन जगहों पर हो सकता है हिमस्खलन
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
हिमस्खलन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी के चलते स्नो एंड एवलांच स्टडी सेंटर चंडीगढ़ ने कुपवाड़ा और बांदीपोरा में मध्यम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। हिमस्खलन प्रभावित इलाकों में लोगों को न जाने की सलाह दी गई है। घाटी के अधिकांश पर्वतीय इलाकों में तीसरे दिन भी बर्फबारी जारी रही।
श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में 3.5, कुपवाड़ा में 8.2, श्रीनगर में 3.0 सेंटीमीटर के साथ गुलमर्ग में दो फीट तक बर्फ गिरी है। पर्यटक स्थल नत्थाटाप में एक फीट के साथ पत्नीटाप में हल्की बर्फबारी हुई। जिला राजोरी के पर्वतीय इलाकों में भी बर्फबारी जारी है। खराब मौसम और रोशनी के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 12 उड़ाने रद की गईं।
निदेशक एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया श्रीनगर एयरपोर्ट शरद कुमार के अनुसार वीरवार सुबह खराब मौसम से छह उड़ाने उतर नहीं पाईं और कुल बारह उड़ाने रद करनी पड़ीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में राज्य के तीनों खित्तों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।

घाटी में बर्फबारी से बढ़ेगी पर्यटकों की संख्या
कश्मीर घाटी में बर्फबारी
- फोटो : PTI
श्रीनगर में लगातार बर्फबारी से दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री लुढ़क कर वीरवार को 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बर्फबारी से गुलमर्ग में पर्यटकों की भीड़ पहुंचने की उम्मीद है। घाटी के खिलनमर्ग, कांगडोरी और अफेरवाथ में बर्फबारी हुई। इसके अलावा गांदरबल, केरन, मचैल, करनाह, गुरेज, शोपियां, सोनामर्ग और अमरनाथ गुफा पर सफेद चादर बिछी।
जिला उधमपुर के डेराटॉप, शिवगढ़ धार, स्योजधार, कोटी, छत्रगलां, पदरी आदि में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जम्मू में वीरवार को मौसम साफ रहने से दिन और रात के पारे में 5-6 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। यहां दिन का पारा सामान्य से छह डिग्री चढ़कर 23.7 और रात का पांच डिग्री चढ़कर 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 10.2
लेह माइनस 6.7
गुलमर्ग माइनस 5.2
पहलगाम माइनस 1.6
श्रीनगर माइनस 0.3