फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Automatic weather station on amarnath yatra Route

अमरनाथ यात्रा के दौरान मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

Wed, 08 Jun 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 08 Jun 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
Automatic weather station on amarnath yatra Route
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में यात्रियों को यात्रा संबंधी सटीक जानकारी मिलेगी। इसके लिए यात्रा रूट पर अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए जाएंगे। यह हर एक घंटे पूर्व की जानकारी मुहैया करवाएंगे। जिन्हें सभी कैंप निदेशकों के साथ यात्रियों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट पर मुख्य कैंप स्थापित किया जाएगा। मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार यात्रा से पूर्व विभिन्न स्थानों पर आधुनिक उपकरण स्थापित किए जाएंगे। अमरनाथ यात्रा की गति अधिकांश मौसम पर निर्भर रहती है। इससे यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बालटाल, शेषनाग, चंदनबाड़ी, पहलगाम और पवित्र गुफा के पास आटोमैटिक वैदर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यह स्टेशन निरंतर मौसम संबंधी जानकारी कंट्रोल रूम और मुख्य कैंपों तक भेजेंगे। इन उपकरणों की खासियत यह है कि यह किसी भी मौसम में चलने में सक्षम हैं और यह खुद ही चार्ज होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के खराब रहने की सूरत में रोक दी जाएगी यात्रा

Automatic weather station on amarnath yatra Route
बाबा बर्फानी - फोटो : Amar Ujala

उसके बाद कंट्रोल रूट से सारी जानकारी एसएमएस और अन्य दूसरे माध्यमों से कैंप निदेशकों के पास पहुंचाई जाएगी। यह व्यवस्था आधार शिविर भगवती नगर जम्मू सहित अन्य स्थानों पर भी रहेगी।

 

इससे यात्री मौसम के हिसाब से ही सारी तैयारी करके आगे बढ़ेंगे। हर रोज एडवाइजरी के मुताबिक ही यात्रा को आगे भेजा जाएगा। मौसम के अधिक खराब रहने की सूरत में चेतावनी जारी करके यात्रा को आगे नहीं भेजा जाएगा।

 

इसके अलावा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा के दौरान सभी आधार शिविरों और अन्य स्थलों पर निरंतर यात्रा संबंधी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि यात्रा संबंधी जानकारी को और मजबूत बनाने के लिए मौसम विभाग ने अत्याधुनिक रडार सिस्टम का प्रस्ताव बनाया है, लेकिन उस पर अभी जम्मू संभाग में काम नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed