{"_id":"5b3e40464f1c1b05278b4b3f","slug":"aurangzeb-s-family-is-threatened-by-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद जवान औरंगजेब के परिवार को आतंकियों से खतरा, सेना की 39 आरआर घर के बाहर तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद जवान औरंगजेब के परिवार को आतंकियों से खतरा, सेना की 39 आरआर घर के बाहर तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 05 Jul 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
शहीद जवान औरंगजेब का परिवार
शहीद सैनिक औरंगजेब के परिवार को आतंकियों से खतरा है। ऐसी सूचनाएं मिलने के बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल की ओर से औरंगजेब के घर के बाहर सेना तैनात कर दी गई है। खुफिया सूचना है कि औरंगजेब के परिवार पर आतंकी हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार औरंगजेब के घर के पास ही सेना की 39 आरआर का कैंप है। औरंगजेब के घर के आसपास से गुजरने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। आने जाने वाले लोगों से सेना के जवान पूछताछ कर रहे हैं। दरअसल, कैंप के नजदीक होने के चलते सेना के जवान दिन भर गश्त करते रहते हैं।
विज्ञापन
यह भी जानकारी मिली है कि सुरक्षा कारणों को लेकर औरंगजेब के परिवार को दिल्ली शिफ्ट किया जा सकता है। सूत्रों का यह भी कहना है कि औरंगजेब के दोनों भाइयों को जल्द ही सेना में भर्ती किया जा सकता है।
विज्ञापन
बताते चलें कि पुंछ जिले के मेंढर में रहने वाले औरंगजेब की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। आतंकी समीर टाइगर को मारने के लिए चलाए जाने वाले आपरेशन में औरंगजेब शामिल था। इसके बाद से ही वह आतंकियों के निशाने पर आ गया था। औरंगजेब ईद पर छुट्टी लेकर घर आया तो आतंकियों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे मार दिया।