फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   atul maheshwari scholarship exam 2019 31 august is last date, apply now

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019: उच्च शिक्षा प्राप्त कर जीवन को दें उड़ान, जल्द करें आवेदन

Fri, 30 Aug 2019 04:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 30 Aug 2019 04:02 PM IST
सार

इनमें से किसी भी लिंक के जरिए आवेदन फॉर्म भरें
  •     www.foundation.amarujala.com
  •     www.amarujala.com
  •     www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2019

विज्ञापन
atul maheshwari scholarship exam 2019 31 august is last date, apply now
atul maheshwari scholarship - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर जीवन में ऊंची उड़ान भरना चाहते हैं और इस राह में आर्थिक रूप से कोई बाधा आ रही है, तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसे ही होनहार विद्यार्थियों के लिए अमर उजाला फाउंडेशन लेकर आया है, अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा। इसके लिए आपको फाउंडेशन की वेबसाइट www.foundation.amarujala.com, www.amarujala.com , या इस लिंक www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2019 पर जाकर फॉर्म भरना होगा।

विज्ञापन
 

फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा ऑनलाइन नहीं बल्कि विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 52 शहरों का विकल्प फॉर्म में दिया गया है।

विज्ञापन


पिछली बार की तरह ही इस बार नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नौवीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed