फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Attack the highway jam

हमले पर किया हाईवे जाम

Sat, 21 Mar 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा Updated Sat, 21 Mar 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
Attack the highway jam

मनोहर गोपाला क्षेत्र में मकान बनाने के विवाद में गुर्जर समुदाय के कुछ लोगों ने भाजपा के जिला महासचिव एवं एक अन्य पर हमला बोल दिया। हमले में दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया। इससे गुस्साए लोगों ने बाजार बंद कर हाईवे को जाम कर दिया।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री द्वारा हमले के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। जानकारी के अनुसार की महाशा बिरादरी के सवर्ण कुमार निवासी मनोहर गोपाला ने अपनी भूमि पर मकान का काम शुरू किया था। कुछ गुर्जर समुदाय के लोग इसका विरोध करते आ रहे थे। पहले भी गुर्जर समुदाय के लोगाें ने मारपीट की थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा जिला महासचिव जंगवीर सिंह चीकू साथी अजय सिंह के साथ काम के लिए गए थे। अभी वह आपस में बात कर रहे थे कि दो दर्जन के करीब गुर्जर समुदाय के लोगाें ने उनपर हमला बोल दिया। हमले मेें भाजपा नेता व उनके साथ का व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। काम कर रहे मजदूराें पर भी हमला कर उन्हेें वहां से भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही भाजपा नेता पर जानलेवा हमले की सूचना कसबे में पहुंची, तो लोगाें ने बाजार बंद कर हाईवेे पर वाहनाें की आवाजाही रोक दी। घायलों को सांबा जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने पर लोगाें ने नारेबाजी शुरू कर दी।


उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने लोगों को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एसएसपी को भी निर्देश जारी किए कि वह दोषी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करें। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। बाद में पुलिस थाना प्रभारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed