फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Attack: Salute to the bravery of Phantom, Army paid tribute, the combat dog was martyred in the terrorist enco

Attack: फैंटम की वीरता को सलाम, सेना ने दी श्रद्धांजलि, अखनूर में आतंकवादी मुठभेड़ में शहीद हुआ था कॉम्बैट डॉग

Wed, 30 Oct 2024 04:15 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 30 Oct 2024 04:15 PM IST
सार

जम्मू के अखनूर सेक्टर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए भारतीय सेना के स्निफर डॉग फैंटम को सेना ने श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Attack: Salute to the bravery of Phantom, Army paid tribute, the combat dog was martyred in the terrorist enco
सेना का डॉग फैंटम का बलिदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना ने अपने स्निफर कुत्ते फैंटम के शव पर पुष्पांजलि अर्पित की, जो जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए। सेना ने उनकी वीरता और बलिदान को श्रद्धांजलि दी। चार वर्षीय बेल्जियन मलिनॉइस कुत्ता, जो सोमवार को एक काउंटर-एंबुश ऑपरेशन के दौरान शहीद हुआ उसने आतंकवादियों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों के अनुसार उसने आतंकवादी हमले से सैनिकों की रक्षा करते समय घातक गोली लगने से जान गंवाई।

विज्ञापन


फैंटम के शव को तिरंगे में लपेटा गया था और बुधवार को उधमपुर में सेना के जवानों ने इस कुत्ते योद्धा को अंतिम सम्मान दिया। आज उधमपुर में एक शोकपूर्ण पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया ताकि फैंटम को श्रद्धांजलि दी जा सके, जिसने 28 अक्टूबर को अखनूर के बैटल में अपने जीवन का बलिदान दिया व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने एक्स पर पोस्ट किया।
विज्ञापन


उसका बलिदान कभी नहीं भुलाया जाएगा। फैंटम की बहादुरी ने कई जिंदगियों को बचाया और ऑपरेशन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसका बलिदान सम्मान के साथ याद किया जाएगा। फैंटम का जन्म मई 2020 में हुआ था और वह अगस्त 2022 में इस क्षेत्र में तैनात हुआ था। वह कई महत्वपूर्ण अभियानों का एक अभिन्न हिस्सा रहा। उसे भारतीय सेना के रिमाउंट वेटरिनरी कॉर्प्स (आरवीसी) सेंटर में प्रशिक्षित किया गया था। सोमवार सुबह से बैटल बेल्ट के अखनूर क्षेत्र में दो दिनों की लंबी गोलीबारी में तीन सशस्त्र आतंकवादियों को मार गिराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed