फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   attack on youth in jammuu

कनपटी पर पिस्टल रखकर मारपीट, छीना-झपटी

Sun, 31 Jul 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 31 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
attack on youth in jammuu
crime - फोटो : demo pic
शहर के दो अलग-अलग थानों में रास्ता रोककर मारपीट करने के बाद लूटखसौट के केस दर्ज किए गए हैं। इनमें एक केस कोर्ट के निर्देश पर दर्ज किया गया। पहली घटना पुलिस स्टेशन बख्शी नगर की है और दूसरी दोमाना थाने की। 
विज्ञापन


बख्शी नगर के रहने वाले विनोद कुमार की शिकायत पर बख्शी नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। उसका कहना है कि सैनिक कालोनी के रहने वाले सुरेंद्र और जतिंदर ने उससे दो लाख रुपये लिए थे। इसके लिए बाकायदा एफिडेविट भी लिखवाया गया था।
विज्ञापन


एक दिन दोनों ने उसे रोका और पिस्टल दिखाकर एफिडेविट छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट के पास शिकायत दर्ज कराई। उसका कहना था कि पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही। तब जाकर पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दयारन के रहने वाले नरेंद्र कुमार ने दोमाना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि देव राज ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोका और मारपीट की। इसके बाद उसकी जेब से 1300 रुपये निकाल कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed