{"_id":"eb1bdb231cb23864b25c35542d4e6b53","slug":"attack-on-young-men-in-bantalab-area-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनतालाब में युवक पर किरच से हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनतालाब में युवक पर किरच से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, दोमाना
Updated Fri, 15 May 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
बुधवार देर रात को बनतालाब में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। जिसको इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी है। घायल रणवीर सिंह वासुकी विहार बनतालाब का रहने वाला है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बनतालाब क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में दो युवकों ने राणा पर हमला कर उसे किरच मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राणा के शरीर पर किरचों से पांच से छह बार वार किए।
विज्ञापन
रणवीर के चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जीएमसी में इलाज के लिए भर्ती करवाया। फिलहाल हमला करने वाले बशारत हुसैन निवासी केरन बनतालाब और अन्य युवक शनि फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन