{"_id":"58b91be24f1c1b8759831343","slug":"attack-on-police-party-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के पुलवामा में CRPF के मोबाइल बंकर पर आतंकी हमला, 1 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के पुलवामा में CRPF के मोबाइल बंकर पर आतंकी हमला, 1 की मौत
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 03 Mar 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
आतंकियों ने फिर सुरक्षाबलों को बनाया निशाना
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक पुलवामा जिले के मूरन चौक के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के मोबाइल बंकर पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पुलवामा जिले के मूरन चौक के पास खड़े सीआरपीएफ के एक मोबाइल बंकर को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके हैं। जिसके बाद इस हमले में एक सीआरपीएफ का जवान घायल हुआ है।
विज्ञापन
हमले के दौरान एक स्थानीय नागरिक की भी मौत हुई है। मृत स्थानीय नागरिक की पहचान मोहम्मद किरन के रूप में हुई है जबकि घटना में घायल सीआरपीएफ जवान की पहचान कांस्टेबल दलबीर किरन के रूप में हुई है जो कि सीआरपीएफ की 182वीं बटालियन में तैनात हैं।
विज्ञापन