फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   attack in the army camp, the ruckus in the j&k assembly

आतंकियों की घुसपैठ कराने में रोहिंग्या मुसलमानों का हाथ? विधानसभा में लगे 'पाक जिंदाबाद' के नारे

Sat, 10 Feb 2018 02:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sat, 10 Feb 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
attack in the army camp, the ruckus in the j&k assembly
j&k - फोटो : Amar ujala

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर ने सुंजवान में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के हाथ होने का शक जताया है। कवींद्र गुप्ता ने शनिवार सुबह विधानसभा में कहा-हमले के आस-पास के इलाके में रोहिंग्या शरणार्थी रहते हैं। इस बात की आशंका है कि आतंकियों ने सेना के कैंप में दाखिल होने के लिए रोहिंग्याओं की मदद ली हो।

विज्ञापन


ये बात नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं को नागवार गुजरी और वे भड़क गए, साथ ही रोहिग्यों को बेकसूर होने का राग अलापने लगे। इसके बाद विधानसभा 15 मिनट के लिए स्थागित कर दी गई। गौरतलब है कि इस कैंप के कुछ दूर पर ही रोहिंग्यों की बस्ती है। बीजेपी नेताओं ने पाक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस के विधायक अकबर लोन ने विधानसभा भवन में  पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि इसके पीछे मेरा निजी राय है मुझे नहीं लगता कि इस पर किसी को अपत्ति होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही आगाह किया था कि आतंकी अफजल गुरु की पांचवीं बरसी पर आतंकी कोई बड़े आत्मघाती हमले को अंजाम दे सकते हैं। बावजूद इसके सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। 


जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जिस दिन पाक द्वारा आतंकी घटनाएं न की जाती हो। उन्होंने कहा कि अगर पाक भारत के साथ बेहतर रिश्ते चाहता है तो उसे आतंकवाद को रोकने की जरूरत है वर्ना अंजाम बुरा हो सकता है। मुझे दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि अगर पाक ये सब बंद नहीं करेगा तो भारत भी इसका मुंहतोड़ जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed