{"_id":"60297cce8ebc3ee93c6a4e8f","slug":"attack-in-police-bishnah-lammu-jammu-news-jmu2291859193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिश्नाह थाना प्रभारी पर गुज्जर समुदाय के लोगों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिश्नाह थाना प्रभारी पर गुज्जर समुदाय के लोगों ने किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। पशु तस्करों को पकड़ने गई बिश्नाह पुलिस की टीम पर वजीरू चक इलाके में हमला हो गया। तेजधार हथियार से किए गए हमले में बिश्नाह थाना प्रभारी ताहिर यूसुफ खान और एसआई पवन शर्मा समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। थाना प्रभारी और एसआई को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी जीएमसी पहुंच गए। हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार गश्त पर निकली पुलिस टीम को पशु तस्करी की सूचना मिली। थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम रविवार रात नौ बजे वजीरू चक पहुंची, तो वहां पहले से तैयार कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से धावा बोल दिया। थाना प्रभारी सिर पर गहरी चोट लगने से वहीं गिर गए। एसआई समेत तीन अन्य पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। इस घटना का स्थानीय युवकों को जब पता चला तो उन्होेंने किसी तरह थाना प्रभारी को गंभीर हालत में बीच में से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। थाना प्रभारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हमले में प्रभारी के साथ एसआई पवन शर्मा को भी चोटें आई हैं उन्हें भी रेफर कर दिया गया। उधर, इस हमले के बाद स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद रोष है। घटना की जब कस्बे के लोगों को जानकारी मिली तो भाजपा नेता पंडित नारायण दत्त शर्मा म्यूनिसिपल कमेटी चेयरमैन राजन शर्मा, डीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार, सरपंच चकवा ना सुरजीत चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना पर रोष व्यक्त किया और कहा कि अगर उनके रक्षकों पर ही इस तरह हमले होंगे तो लोग कैसे सुरक्षित होंगे। उन्होंने इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। किसी भी हमलावर को बख्शा नहीं जाना चाहिए। यह गंभीर मामला है।