{"_id":"5927fb114f1c1b7e4e536345","slug":"attack-by-pakistan-s-border-action-team-on-indian-army-patrol-along-the-loc-in-uri-sector-foiled","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उड़ी में भारतीय सेना पर हमले की कोशिश नाकाम, मारे गए पाक की BAT के दो हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ी में भारतीय सेना पर हमले की कोशिश नाकाम, मारे गए पाक की BAT के दो हमलावर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 27 May 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले से सटी एलओसी पर भारतीय सेना के जांबाजों ने पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) के दो जवानों को ढेर कर दिया। भारतीय जवानों ने बैट के बड़े हमले को नाकाम बना दिया है। श्रीनगर में सेना के प्रवक्ता द्वारा जिले के ऊड़ी सेक्टर से सटी एलओसी पर एक बड़े बैट हमले को नाकाम बनाने का दावा किया गया है।
उन्होंने जानकारी दी कि यह हमला एलओसी पर सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी पर किया गया था, जिसका मुंहतोड़ जवाब सेना के जवानों द्वारा दिया गया। प्रवक्ता के अनुसार इस हमले में दो पाकिस्तानी बैट के जवानों को ढेर करने में सफलता हासिल हुई है। उक्त पाक जवान भारतीय सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमले को अंजाम देने वाली बैट टीम का हिस्सा थे।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात एलओसी पर स्टीथ अनिल पोस्ट (कमान ब्रिज पोस्ट) के पास किलानाबा नाले से 5 से 6 आतंकियों का एक दल घुसपैठ कर दाखिल हुआ। वहां तैनात जम्मू कश्मीर लाइट इनफैंट्री के सतर्क जवानों ने संदिग्ध हरकत देखते हुए उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें दो बैट सदस्य ढेर हो गए। मिली जानकारी के अनुसार उनके शव ऊड़ी के ग्वालटा गांव के ठीक सामने नो मैंस लैंड में पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस दौरान भारतीय जवानों द्वारा दिए गए तुरंत जवाब के बाद पाकिस्तानी सेना की ओर से बाकी के बैट टीम के सदस्यों को कवर फायर देने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग की गई जो कुछ देर तक रुक-रुक कर जारी रही। इस घटना के बाद एलओसी पर सेना को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए गए हैं और बड़े पैमाने पर एक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाया है पाक
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : File Photo
पिछले दिनों भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बंकरों को उड़ाने और कुछ पाक जवानों के मारे जाने संबंधी सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी किया था। इस वीडियो के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। हर दिन कोई न कोई शगूफा छोड़ रहा है। यही नहीं पाक सेना ने भी सर्जिकल स्ट्राइक का बड़ा बदला लेने की बात कही थी।
इसी बदले की कार्रवाई के लिए अब पाकिस्तानी सेना बैट का सहारा लेकर कोई नापाक हरकत करने की फिराक में है। भारतीय सेना के जवान पहले से ही अलर्ट हैं। इसी का नतीजा पाक बैट के दो जवानों को भारतीय जवानों द्वारा ढेर करने के रूप में सामने आया है।