फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   atal bihari vajpai tribute

Jammu News: सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया

विज्ञापन
atal bihari vajpai tribute
अटल चौक पंजतीर्थी जम्मू में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश भाजपा ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बूथ स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। अटल चौक पंजतीर्थी में प्रतिमा पर नेताओं ने पुष्प अर्पित किए।
सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि अटल सभी के मित्र थे और उन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ मित्रतापूर्ण संबंध बनाने का प्रयास किया। भाजपा नेता कवींद्र गुप्ता ने अटल के जीवन प्रसंग और सद्गुणों का महत्व बताया। सत शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी सिद्धांत को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, जो समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करता है। शाम लाल शर्मा ने कहा कि अटल एक समर्पित राजनीतिज्ञ, कवि और सामाजिक कार्यकर्ता थे। विबोध गुप्ता ने कहा कि सुशासन अटल का दृष्टिकोण था जो समर्पण और अनुशासन के गुणों से युक्त शासन प्रदान करता है। डॉ. देवेंद्र मन्याल ने कहा कि जब अटल विपक्ष नेता थे तब भी उन्हें अन्य सरकारों का विश्वास प्राप्त था। यहां प्रमोद कपाही, पूर्णिमा शर्मा व देवेंद्र सिंह राणा मौजूद रहे। वहीं, पार्टी कार्यालय कच्ची छावनी में हुए कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष संजीता डोगरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अटल को नमन किया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

दोमाना। मढ़ के गांव गजनसू में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को 99वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व मंत्री व भाजपा वरिष्ठ नेता सुखनंदन चौधरी ने कहा कि वाजपेयी जी हिंदी के कवि, पत्रकार और प्रखर वक्ता थे। वह जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि अटल जी ने दूरदर्शी निर्णय लेकर मजबूत भारत की नींव रखी थी। देश में सुशासन की कल्पना को चरितार्थ कर दिखाया था। अब मोदी सरकार हर वर्ष अटल जी के योगदानों को स्मरण कर सुशासन दिवस मनाती है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री की ओर से शुरू जन-कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर प्रकाश भी डाला। इस मौके पर जिला विकास परिषद सदस्य बलबीर लाल, भाजपा प्रदेश सचिव विकास चौधरी, भाजपा जिला सचिव दीपक पांडेय, भाजपा मढ़ मंडल अध्यक्ष व सरपंच विक्रमजीत सिंह, सरपंच मुल्ख राज शर्मा, सरपंच नरिंदर सिंह, पूर्व सरपंच ओम प्रकाश वर्मा, पार्षद कृष्ण लाल, भाजयुमो प्रदेश सचिव रमन कुमार, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, डॉ. पवन चैधरी, नायब सरपंच प्रदीप चौहान, पंच सुभाष चंद्र, संदीप कुमार, पंच राजू सांगा, मदन लाल शर्मा, भाजयुमो जिला महामंत्री साहिल शर्मा, संदीप जम्मवाल, साहिल चौधरी, महेश भारद्वाज, बलविंदर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed