फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   at least 5 km fencing on loc washed away in flood

'एलओसी पर फेंसिंग को नुकसान पर जवान सतर्क'

Mon, 08 Sep 2014 02:14 AM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 02:14 AM IST
विज्ञापन
at least 5 km fencing on loc washed away in flood

बारिश और बाढ़ से पाकिस्तान की तरफ से आतंकी खतरा भी बढ़ गया है। बाढ़ से लगभग 300 किलोमीटर लंबी लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) पर फेंसिंग को नुकसान हुआ पहुंचा है, किसी भी तरह से आतंकी खतरे से निपटने के लिए भारतीय सेना के जवानों ने भी कमर कस ली है।

विज्ञापन


एलओसी का हवाई सर्वे करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्हाइट नाइट के जीओसी लेफ्टिनेंट कमांडेंट एमएच सिंह ने कहा कि अलग-अलग स्थानों पर 4-5 किलोमीटर फेंसिंग क्षतिग्रस्त हुई है। लगभग दस अग्रिम पोस्ट पर भी कुछ नुकसान हुआ है लेकिन सेना ने उसे दुरुस्त कर लिया है। जीओसी ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में भी बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

पंजाल से अखनूर तक लगे दो हजार सैनिक

at least 5 km fencing on loc washed away in flood

सुबह कैमरों में देखने के बाद पता चला है कि उनकी भी छह अग्रिम चौकियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं हैं। एलओसी पर अकसर घुसपैठ का खतरा बना रहता है। ऐसे समय में फेंसिंग क्षतिग्रस्त होने से घुसपैठ की संभावनाओं पर जीओसी ने कहा कि पुंछ, राजोरी, थन्नामंडी, अखनूर और रामबन नवांपंछी तक सेना के जवान मुस्तैद हैं और घुसपैठ के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देंगे।

यदि कोई घुसपैठ का प्रयास करता है तो उसे उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। पाकिस्तान के क्षेत्र में बाढ़ से मरने वालों के संबंध में जीओसी ने कोई जानकारी होने से इंकार किया लेकिन कहा कि बाढ़ की तबाही उस ओर भी हुई है। एलओसी ने कहा कि बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए पीर पंजाल से लेकर अखनूर तक दो हजार सैनिकों को लगाया गया।

बचाव अभियान में दो जवानों की जान गई

at least 5 km fencing on loc washed away in flood

सीमावर्ती इलाकों के लगभग तीन हजार ग्रामीणों को बाढ़ से बाहर निकालने के बाद दस सैन्य कैंपों में रखा गया। उन्हें खाने-पीने के अलावा दवा और अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मौसम में थोड़ा सुधार होने के बाद कुछ लोग लौटे हैं लेकिन अभी भी 1400-1500 लोग सेना की देखरेख में हैं।

बचाव अभियान में दो जवानों की जान गई है। सेना की ओर से एक हजार टेंट और चार हजार कंबल मंगवाए गए हैं। इसे प्रशासन की मदद से जरूरतमंद स्थानों पर वितरित किया जाएगा। बाढ़ से सेना के सामने पेश चुनौतियों पर जीओसी ने कहा कि सड़क और बिजली का आधारभूत ढांचा बनाना बड़ी चुनौती है।

पुंछ में र-ए-कश्मीर ब्रिज का मुख्य मार्गों से संपर्क टूटने के कारण लोग दूरदराज इलाकों में फंसे हुए हैं। इसके अलावा पीने का पानी सप्लाई करना भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।

विज्ञापन

पाक सीमा के पास मिला महिला का शव

at least 5 km fencing on loc washed away in flood

भारतीय जवानों ने चिनाब में डूबी एक महिला का शव पाकिस्तान सीमा के पास से निकाला। जीओसी के अनुसार यदि थोड़ी देर होती तो शव पाक सीमा में चला जाता।

उन्होंने कहा कि सेना को कुल 52 शव बरामद हुए। खासकर नौशेरा के पास बस दुर्घटना में डूबे कई लोगों के शव अभी भी नहीं मिल पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed