फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Assembly elections to be held soon in Jammu and Kashmir, Lieutenant Governor Murmu gave hints

जम्मू-कश्मीर में जल्द ही होंगे विधानसभा चुनाव, उपराज्यपाल बोले- जनता के हाथों में जानी चाहिए सत्ता

Tue, 10 Dec 2019 02:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 10 Dec 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
Assembly elections to be held soon in Jammu and Kashmir, Lieutenant Governor Murmu gave hints
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव जल्द कराने के फिर संकेत देते हुए कहा कि सत्ता जितनी जल्द हो सके, जनता के हाथों में जानी चाहिए। प्रशासन चाहता है कि जम्मू कश्मीर में जनता द्वारा चुनी गई सरकार बने। जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं और सरकार बनाने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन


जिले के द्रास में 72 मीटर लंबे पुल के उद्घाटन के बाद उप राज्यपाल ने पत्रकारों से कहा कि सत्ता जल्द से जल्द जनता के हाथों में चली जानी चाहिए। यही हम हमेशा से कह रहे हैं। चुनाव की समय सीमा के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इसकी अपनी प्रक्रिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बीडीसी अध्यक्ष बुद्धल और उस क्षेत्र के सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भी बातचीत की। कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के सुदृढ़ीकरण और क्षमता निर्माण के लिए जल्द ही एक मेगा सरपंच कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। पंचायत और बीडीसी चुनावों के सफ ल संचालन जमीनी स्तर पर विकास सुनिश्चित करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा। प्रतिनिधिमंडल ने विकास से जुड़े मुद्दों का ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed