{"_id":"5d23951c8ebc3e6d18101d3b","slug":"assembly-elections-in-jammu-kashmir-will-be-held-end-of-the-year-says-ram-madhav","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के अंत तक होंगे जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव : राम माधव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल के अंत तक होंगे जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव : राम माधव
Tue, 09 Jul 2019 12:40 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
राम माधव
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव साल के अंत तक हो जाएंगे। इसके लिए पार्टी तैयार है। चुनाव आयोग के समक्ष जल्द इस मुद्दे पर भाजपा अपना पक्ष रखेगी।
विज्ञापन
जम्मू स्थित पार्टी मुख्यालय में सोमवार को कांग्रेस नेता मोहम्मद इकबाल मलिक व उनके समर्थकों के भाजपा में शामिल होने के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में राम माधव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने बलबूते सरकार बनाने का लक्ष्य रखकर चुनाव मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 और 35ए के सवाल पर राम माधव ने कहा कि पार्टी का विचार इस मामले में साफ है। इन दोनों अनुच्छेदों को हटाना है। इसे कैसे हटाना है, यह देखा जाएगा। महबूबा मुफ्ती के हुर्रियत से बातचीत के लिए केंद्र से अपील के बयान पर राम माधव ने कहा कि इसका फैसला केंद्र सरकार के हाथ में है। बातचीत कब होगा यह हुर्रियत या और कोई नेता नहीं, बल्कि गृह मंत्रालय तय करेगा। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले गृहमंत्री ने बातचीत का न्यौता देकर दिनेश्वर शर्मा को केंद्र का वार्ताकार बनाया था, तब हुर्रियत ने बातचीत से मना कर दिया था।
विज्ञापन
कांग्रेस के सवाल पर राम माधव ने कहा कि यह पार्टी दिशाहीन, नेतृत्वहीन हो चुकी है और डूबता जहाज बन रही है। कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। जल्द कांग्रेस भूतकाल का दल बन जाएगी। कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम में भाजपा का हाथ होने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों की आपसी लड़ाई का विषय है।
राज्य में श्री अमरनाथ यात्रा के चलते उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती जैसे नेताओं के सुरक्षाबल विरोधी बयानों के सवाल पर राम माधव ने कहा कि यात्रा की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाया जा रहा है। कश्मीर के नेताओं को यात्रा को लेकर दुष्प्रचार करने के बजाए इसे कामयाब बनाने में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अलगाववादी संगठनों व आतंकवादियों से सख्ती से निपटा जाएगा।