फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Assembly Elections: BJP makes Ram Madhav election in-charge along with Reddy

Assembly Elections: भाजपा ने रेड्डी और राम माधव को बनाया चुनाव प्रभारी, नेकां-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट

Wed, 21 Aug 2024 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 Aug 2024 01:40 AM IST
सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट के बीच भाजपा ने धुरंधर नेता राम माधव को जी किशन रेड्डी के साथ चुनाव प्रभारी बनाया है।

विज्ञापन
Assembly Elections: BJP makes Ram Madhav election in-charge along with Reddy
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई। इस बीच राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट के बीच भाजपा ने धुरंधर नेता राम माधव को जी किशन रेड्डी के साथ चुनाव प्रभारी बनाया है। जम्मू-कश्मीर में 2015 में पहली बार पीडीपी के साथ सरकार की पटकथा लिखने में राम माधव की अहम भूमिका रही है। माना जा रहा है कि उनके अनुभवों के आधार पर उन्हें दोबारा जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार सात जिलों अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां, पुलवामा, डोडा, किश्तवाड़ व रामबन की 24 सीटों के लिए 27 अगस्त तक नामांकन होगा। हालांकि, पहले दिन किसी भी सीट पर पर्चा दाखिल नहीं किया गया। इस बीच विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। प्रदेश में कुल 8878832 मतदाता 90 विधायकों का चुनाव करेंगे। इनमें 75812 सर्विस वोटर हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण की अधिसूचना के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता सुहैल बुखारी व डीडीसी डॉ. हरबख्श सिंह, अपनी पार्टी के उपाध्यक्ष जफर इकबाल मन्हास व उनके बेटे व शोपियां नगर परिषद उपाध्यक्ष इरफान मन्हास, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के महासचिव चौधरी हारुन खटाना ने इस्तीफा दे दिया। वहीं, पीडीपी में दो साल बाद पूर्व मंत्री अब्दुल हक खान शामिल हुए। डॉ. हरबख्श ने बारामुला के सांसद इंजीनियर रशीद की अवामी इत्तेहाद पार्टी का दामन थाम लिया है। सुहैल ने पत्ते नहीं खोले हैं, जबकि जफर के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है।


93 हजार नए वोटर बढ़े
जम्मू-कश्मीर में 93 हजार नए वोटर बढ़े हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पोल के अनुसार 18-19 साल के मतदाता 45964 हैं। इनमें 24310 महिलाएं हैं। 18-29 साल की आयु वर्ग वाले 25.34 लाख मतदाता हैं। मतदान केंद्रों की संख्या 11629 से बढ़कर 11838 हो गई है। इसी प्रकार 83191 दिव्यांग तथा सौ साल से अधिक आयु वाले 2428 वोटर हैं।

शनिवार से तीन दिन बंद रहेगा नामांकन, मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक
इस बीच शनिवार से सोमवार तक तीन दिन नामांकन बंद रहेगा। इस प्रकार मंगलवार को 27 अगस्त को नामांकन के आखिरी दिन भारी संख्या में पर्चा दाखिल करने की उम्मीद है। आयोग की ओर से मंगलवार को सभी चरणों के लिए मतदान का समय भी घोषित किया गया। सभी चरणों में सुबह सात से शाम छह बजे मत डाले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed