फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly election will be held as scheduled in jammu kashmir

रियासत में तय समय पर दिसंबर में ही होंगे चुनाव!

Sun, 19 Oct 2014 02:14 AM IST
Updated Sun, 19 Oct 2014 02:14 AM IST
विज्ञापन
 assembly election will be held as scheduled in jammu kashmir

रियासत के हालात का जायजा लेने के बाद चुनाव आयोग ने दिसंबर में चुनाव कराने के संकेत दिए हैं। शनिवार को आयोग की टीम ने पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चुनाव संबंधी सभी पहलुओं पर सुझाव लिए और हालात जाने।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने कहा कि पुलिस तथा प्रशासन रियासत में विधानसभा चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस को छोड़कर अन्य सभी प्रमुख पार्टियों ने भी समय पर ही चुनाव कराए जाने पर हामी भरी है।
विज्ञापन


आयोग ने बाढ़ से मतदान केंद्रों को पहुंचे नुकसान और शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष चुनाव के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी, इसका पूरा ब्योरा ले लिया है। संपत ने साफ किया कि चुनाव से राज्य में बाढ़ को लेकर चल रहे राहत तथा पुनर्वास कार्यक्रमों पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव पर होने वाली दिक्कतों के बारे में जाना

 assembly election will be held as scheduled in jammu kashmir

झारखंड में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। दोनों ही राज्यों के बारे में दिल्ली में बैठक  कर चुनाव के विषय में निर्णय लिया जाएगा। पर चुनाव आयोग के संकेत से ऐसा लगता है कि रियासत में दिसंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। तिथि का ऐलान इस महीने के आखिर तक हो सकता है।

मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा तथा डॉ. नसीम जैदी की टीम शनिवार सुबह श्रीनगर पहुंची। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खांडे व पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा के साथ अलग से बैठक कर चुनाव तैयारियों की जानकारी ली।

साथ ही वर्तमान परिस्थितियों में चुनाव कराए जाने पर होने वाली दिक्कतों के बारे में भी जाना। उन्होंने राज्य के राहत एवं पुनर्वास आयुक्त विनोद कौल और राज्य के बिजली विभाग के आयुक्त से भी ब्योरा लिया।

कई दलों ने समय पर चुनाव कराने पर जोर दिया

 assembly election will be held as scheduled in jammu kashmir

टीम ने जम्मू तथा कश्मीर संभाग के जिला तथा पुलिस प्रमुखों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चुनावी तैयारियों की जानकारी हासिल की। दिल्ली रवाना होने से पहले संपत ने पत्रकारों को बताया कि राजनीतिक दलों के नुमाइंदे भी उनसे मिले।

कई दलों ने समय पर चुनाव कराने पर ही जोर दिया है। नेकां का नाम लिए बगैर कहा कि एक-दो दलों ने फिलहाल चुनाव टालने के पक्ष में राय जाहिर की है। उप चुनाव आयुक्त विनोद जुत्शी को आयोग ने पहले ही भेजकर पूरा होमवर्क कर लिया है।

फिर भी उन्होंने जरूरी समझा कि एक बार आयोग की पूरी टीम स्वयं जाकर हालात का जायजा ले। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में एक बार फिर चर्चा कर चुनाव के विषय में फैसला किया जाएगा।

चुनाव आयोग के पास पूरा फीडबैक

 assembly election will be held as scheduled in jammu kashmir

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि प्रशासनिक तथा पुलिस मशीनरी से चुनावी तैयारियों का फीडबैक लिया गया है। आयोग ने यह एक्सरसाइज पूरी कर ली है कि यदि समय पर चुनाव कराए गए तो बाढ़ से हुए नुकसान के बाद किन-किन चीजों की जरूरत होगी।

कितने नए मतदान केंद्र बनाने पड़ सकते हैं, निष्पक्ष मतदान के लिए क्या वैकल्पिक इंतजाम करने होंगे, इसका भी डाटा तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed