अहम सीटों पर जल्द पत्ते खोलेगी नेकां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए नेकां जम्मू संभाग में उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी करने की तैयारी कर रही है। संभाग की कुल 37 सीटों पर बचे हुए 12 उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी।
इसमें अहम विधानसभा क्षेत्रों के लिए जोड़-तोड़ जारी है। चुनाव के मैदान में कई मंत्री और विधायक भी उतर रहे हैं। इसमें अधिकांश में पार्टी के पुराने सदस्य शामिल हैं। पार्टी के प्रांतीय सचिव शेख बशीर अहमद का कहना है कि तीसरी सूची जारी करने के लिए तैयारी की जा रही है।
शहर और आसपास विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो नगरोटा, गांधीनगर और जम्मू ईस्ट पर मजबूत उम्मीदवार की तलाश की जा रही है। इसी तरह इंदरवाल, भद्रवाह, चिनैनी (आरक्षित), गूल अरनास, रामनगर, बनी, अखनूर, छंब, राजोरी में भी उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है।
अगले कुछ दिनों में होनी है घोषणा
पार्टी सूत्रों के अनुसार अगले कुछ दिनों में तीसरी सूची जारी की जाएगी। जुलाई में पार्टी की ओर से जारी की गई दो सूचियों में किश्तवाड़ से एमओएस सज्जाद अहमद किचलू, डोडा से खालिद नजीर सोहरावर्दी, रामबन से आरक्षित सीट पर डा. चमन लाल भगत को टिकट दिया गया है।
वहीं, बनिहाल से सज्जाद शाहीन, गुलाबगढ़ से अब्दुल गनी मलिक, रियासी से जगजीवन लाल, उधमपुर से सुनील वर्मा, बसोहली से देवेंद्र सिंह, कठुआ से केके बख्शी, बिलावर से संजीव खजूरिया को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा हीरानगर आरक्षित सीट पर चंदू राम, सांबा से आरक्षित एससी सीट पर सतवंत कौर, विजयपुर से सुरजीत सिंह सलाथिया, जम्मू वेस्ट से धर्मवीर जंबाल, बिश्नाह से डा. कमल अरोड़ा, आरएस पुरा से रोमेश लाल, सुचेतगढ़ से टीएस टोनी पर विश्वास जताया गया है।
दूसरी ओर मढ़ से अजय सडोत्रा, रायपुर दोमाना से आरक्षित एससी सीट पर सतपाल लखोत्रा, नौशेरा से राधे श्याम, दरहाल से चौधरी लियाकत अली, कालाकोट से रशपाल, सुरनकोट से सईद मुश्ताक बुखारी, मेंढर से जावेद राणा, पुंछ से एजाज जान को टिकट दिया गया है। तीसरी सूची में कई नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है।