मतदान प्रतिशत बढ़ाने को क्या है शासन का प्लान?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने नई पहल की है। अब गांव-गांव में ग्राम सभा लगाई जाएगी। इसमें मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। उन्हें मतदान का महत्व समझाने के साथ अपने अमूल्य मत का प्रयोग करने का आह्वान किया जाएगा।
इसमें सभी सरकारी विभागों, सरपंचों और पंचों का सहयोग लिया जाएगा। यहां तक कि स्कूली बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। आयोग चाहता है कि हर एक मतदाता मतदान के दिन बूथ तक पहुंचे, ताकि चुनाव में मतदाताओं की पूरी भागीदारी हो सके।
ग्राम सभा प्रोग्राम के इंचार्ज एवं राजोरी के अतिरिक्त उपायुक्त सलीम मलिक ने अमर उजाला को बताया कि नवंबर माह के पहले सप्ताह से जिले के हर गांव में ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। इसमें गांव के लोगों को बुलाकर मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा।
सरपंचों, पंचों तथा सरकारी विभागों का लेंगे सहयोग
विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी, सरपंच, पंच और आशा वर्कर लोगों को बताएंगे कि मतदान किस दिन होना है। कैसे मतदान केंद्र तक पहुंचेंगे और मतदान कैसे किया जाएगा।
हर पंचायत में कैंप लगाए जाएंगे। इसमें लोग अपने मतदाता पहचान पत्र की त्रुटियां दुरुस्त करा सकते हैं। यदि किसी का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं होगा तो उसका नाम भी शामिल किया जाएगा। मतदान के दिन भी मतदाता का नाम सूची में शामिल किया जाएगा।
मतदान दिवस तक मतदाता अपने पहचान पत्र की त्रुटियां दुरुस्त करा सकते हैं। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एलपीजी सिलेंडरों पर स्टिकर चिपकाए जाएंगे। रेडियो, मोबाइल कंपनियों और सोशल नेटवर्किंग साइट की भी मदद ली जाएगी।