फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly election in j&k

आचार संहिता के खौफ में विकास का ढोल पीटने की धूम

Fri, 17 Oct 2014 02:26 PM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
assembly election in j&k

रियासत में विधानसभा चुनाव की किसी भी वक्त घोषणा हो सकती है। ऐसे में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। नए कार्यों को शुरू करने पर रोक लग जाएगी।

विज्ञापन


इस वजह से आचार संहिता लगने से पहले रियासत के मंत्री, विधायक तथा तमाम विभाग नए कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करना चाहते हैं।

जो विकास कार्य पूरे हो गए हैं, उनके लोकार्पण की भी मंत्रियों में जल्दबाजी है। ऐसी स्थिति में रोजाना विभिन्न मंत्रियों, विधायकों तथा कार्यदायी संस्थाओं की ओर से विकास कार्य कराए जाने का ढोल पीटा जा रहा है।
विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा काम दिखाने की होड़

assembly election in j&k

उप मुख्य चुनाव आयुक्त विनोद जुत्शी के दौरे के बाद पिछले 15 दिनों से लोकार्पण तथा शिलान्यास कार्यक्रमों की बाढ़ आ गई है। जम्मू शहर, उधमपुर, कठुआ, राजोरी में तमाम विकास कार्य जनता को समर्पित किए गए।

मंत्री तथा विधायक जनता के बीच जाकर इन कार्यों का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही उनके दुख-दर्द में साथ होने का दावा कर रहे हैं। उन्हें यह समझाने की भरपूर कोशिश की जा रही है कि वे ही क्षेत्र का विकास करा सकते हैं तथा उन्हें क्षेत्र से खासा लगाव है।

ऐसा माना जा रहा है कि शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत के रियासत के दौरे के बाद किसी भी वक्त चुनाव तिथियों का ऐलान हो सकता है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। मंत्रियों तथा सरकार के हाथ में बंधन पड़ जाएगा।

चुनाव आया तो आई याद

assembly election in j&k

दनादन हो रहे लोकार्पण तथा निर्माण कार्यों पर लोगों का कहना है कि जब चुनाव करीब आया तो जनप्रतिनिधियों को उनकी याद आई। उनका यह भी कहना है कि चुनाव का परिणाम क्या होगा यह तो कोई नहीं जानता लेकिन जनप्रतिनिधियों की मंशा यह भी है कि लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा विकास कराने का श्रेय लिया जा सके, ताकि इसका फायदा उन्हें चुनाव में मिले।

उनके नाम का एक शिलान्यास पत्थर लग जाए। विपक्षी पार्टी भाजपा, पीडीपी तथा पैंथर्स ने सरकार को जनता का दुख दर्द दूर करने तथा विकास कार्यों के लिहाज से फिसड्डी बताया है। पैंथर्स पार्टी के विधायक हर्षदेव सिंह का कहना है कि सरकार जनता की आकांक्षाओं पर खरी नहीं उतरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed