{"_id":"69865aa31f2418f800074f8b","slug":"asi-taking-bribe-samba-news-c-269-1-jou1001-102143-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खाैड़ थाने का एएसआई पांच \nहजार की रिश्वत लेते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खाैड़ थाने का एएसआई पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
विज्ञापन
एसीबी ने दी दबिश, शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए आरोपी महेंद्र पाल ने मांगे थे दस हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पुलिस थाना खौड़ में तैनात एएसआई महेंद्र पाल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। एएसआई थाने के बाहर सिंचाई विभाग के गेस्टहाउस के गेट के पास गांव चक्क मलाल निवासी कृष्ण लाल से रिश्वत ले रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे एसीबी की टीम ने दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार थाना प्रभारी खाैड़ दर्शन सिंह को इस मामले में लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर इंस्पेक्टर विशाल डोगरा को कार्यभार साैंपा है।
बताया जा रहा है कि शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए आरोपी ने रिश्वत की मांग की थी। एसीबी ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। हालांकि अधिकारियों ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। शिकायतकर्ता कृष्ण लाल ने बताया कि उनके मामा की बेटी ने गांव में प्रेम विवाह किया है। उसका पति नशे आदी है और आए दिन मामा के घर पर जाकर हो-हल्ला करता है। इस पर कार्रवाई के लिए खौड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन थाने से जवाब मिला की शराबी पर क्या कार्रवाई करें। पीड़ित ने बताया कि इसके लिए अखनूर के विधायक मोहन भगत से मिले। उन्होंने डीएसपी अखनूर विरेंद्र गुप्ता के पास भेजा। डीएसपी ने बात को सुना और एक पत्र मार्क कर आश्वासन दिया कि इसे थाना खौड़ में दिखाएं। बावजूद इसके थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई। कृष्ण लाल ने बताया कि कुछ दिन पहले मामा ने फोन किया कि दामाद ने शराब पी रखी है और उन्हें कमरे में बंद कर दिया है। खौड़ थाने में आकर पुलिस को इसकी शिकायत की। एएसआई महेंद्र पाल व एक सिपाही मामा के घर पहुंचे और दामाद को उठाकर सीएचसी खौड़ में मेडिकल करवाया। कुछ देर बाद उसे फिर छोड़ दिया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उस दिन भी एएसआई ने ढाई हजार रुपये की मांग की जो उन्हें दे दिए। फिर थाने के मुंशी ने फोन कर बुलाया और एएसआई ने एक हजार रुपये की मांग की। तब भी उन्हें पैसे दे दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि दिवंगत मामी की एक फरवरी को बरसी थी। उन्होंने कहा कि इस दिन दामाद शराब पीकर घर में हंगामा खड़ा कर सकता है इसलिए उसे हिरासत में लेने की मांग की। एएसआई ने इसके बदले में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने इसके बारे में एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। उधर, इस मामले में पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं।