{"_id":"59d7b79c4f1c1bcd538b60c4","slug":"asi-dead-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एएसआई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एएसआई की मौत
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
बिश्नाह थाना अंतर्गत चक अवतार इलाके में सड़क हादसे में एएसआई की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस कंट्रोल रूम में बतौर वायरलेस आपरेटर तैनात एएसआई कुलदीप राज (52) अपनी पत्नी सरोती देवी (47) निवासी बिश्नाह के साथ कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जीएमसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने कुलदीप राज को मृत लाया करार दिया। सरोती देवी की हालत नाजुक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन