{"_id":"6806a2c1fd50ad822d03214f","slug":"arto-office-news-samba-news-c-290-1-pgl1001-100885-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खौड़ में खुला एआरटीओ कार्यालय, क्षेत्र के लोगों को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खौड़ में खुला एआरटीओ कार्यालय, क्षेत्र के लोगों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। परिवहन विभाग जम्मू कश्मीर की ओर से खौड़ में सोमवार को एआरटीओ कार्यालय खोला गया। इसका उद्घाटन परिवहन मंत्री सतीश कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर आरटीओ जम्मू जसमीत सिंह भी उपस्थित रहे।
परिवहन विभाग की ओर से खौड़ में आमिर को बतौर एआरटीओ तैनात किया है। इस दौरान खौड़ निवासी तरुण शर्मा ने पहला ड्राइविंग टेस्ट दिया। उनको परिवहन विभाग जम्मू की तरफ से मौके पर ही ड्राइविंग लाइसेंस भी जारी किया गया। पहला ड्राइविंग टेस्ट देने वाले तरुण शर्मा का परिवहन मंत्री सतीश कुमार शर्मा ने भी फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि खौड़ में एआरटीओ कार्यालय का खुलना छंब विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। क्षेत्र के लोगों को अब अपने वाहनों को नंबर लगाने, दस्तावेज को स्थानांतरण करने आदि जैसे कामों को करवाने के लिए जम्मू जाने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर एसडीएम सतीश कुमार शर्मा, बीडीओ साहिल अबरोल व एआरटीओ बिपिन चाढक आदि उपस्थित रहे।
एआरटीओ कार्यालय खुलने से लोगों में दिखी खुशी
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के खौड़ में एआरटीओ कार्यालय खुलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। खौड़ कैंप निवासी विजय शर्मा, अश्वनी चौधरी और कुलबीर सिंह चौधरी ने बताया कि उन्हें परिवहन विभाग से संबंधित अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए जम्मू आरटीओ ऑफिस जाना पड़ता था। अब परिवहन मंत्री सतीश कुमार शर्मा की ओर से खौड़ में एआरटीओ कार्यालय खोला गया है, जिसका उन्हें बहुत ही लाभ मिलेगा। छंब विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज़ के गांव बटल, ढखर जोगवां, डोरी डगेर, ठड़ीचोई व भेड़ खड़ाह के लोगों को जम्मू जाने के लिए बहुत ही दिक्कतें आती थीं। संवाद