फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   artificial lake at tawi will be constructed by plan

तय प्लान के अनुसार बनेगी तवी पर झील

Sat, 23 May 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 23 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
artificial lake at tawi will be constructed by plan

विवादों में आई तवी झील को लेकर पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री चौधरी सुखनंदन कुमार का कहना था कि झील पहले से तैयार प्लान के तहत ही बनेगी। वह शनिवार को तवी झील प्रोजेक्ट का जायजा ले रहे थे। इस मौके पर उनके साथ पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के सीनियर अधिकारियों के अलावा यूईईडी, आरएंडवी और टूरिज्म विभाग के अधिकारी साथ थे। मंत्री ने कहा कि तवी पर बनने वाली झील प्रोजेक्ट के अनुसार ही बनेगी।

विज्ञापन


इसमें आने वाली मुश्किलों को जल्दी ही दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि प्रोजेेक्ट को लेकर आने वाली मुश्किलों को जल्दी दूर करें। इसके अलावा संबंधित विभाग से निक्की तवी के दाएं और बाएं छोर के तटबंधों को मजबूत करें।
विज्ञापन


मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वह बांध बनने से पहले अपने-अपने काम पूरे करें। उन्होंने यूईईडी विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया कि तवी नदी में पड़ने वाले पुराने शहर के 15 नालों को तवी में गिरने से रोकने का काम जल्दी पूरा करें। उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से कहा कि तवी किनारे 45 एकड़ में बन रहे पार्क के विकास के कामों को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कमिश्नर सचिव पीएचई परवेज मलिक, जिला आयुक्त जम्मू सिमरनदीप सिंह, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर राजीव गंडोत्रा, पीएचई के चीफ इंजीनियर प्रेम नाथ, आरएण्डबी के चीफ इंजीनियर अलोक मेंगी, बाढ़ नियंत्रण विभाग के चीफ इंजीनियर हेम जीरथ, एसई राजीव मल्होत्रा के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed