{"_id":"5e2821648ebc3e4b5703b19d","slug":"article-370-was-the-biggest-obstacle-in-the-development-of-jammu-and-kashmir-kiren-rijiju","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा था अनुच्छेद 370: राज्य मंत्री किरेन रिजिजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा था अनुच्छेद 370: राज्य मंत्री किरेन रिजिजू
Wed, 22 Jan 2020 03:48 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 22 Jan 2020 03:48 PM IST
सार
- बोले, विकास में देश ही नहीं बल्कि विदेश के लिए भी उदाहरण बनेगा जम्मू-कश्मीर
- भगवती नगर में इंडोर स्टेडियम का किया रिजिजू ने किया लोकार्पण
विज्ञापन
किरण रिजिजू
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय युवा मामले, खेल व अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा था और दीवार की तरह खड़ा था। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का भविष्य उज्ज्वल है। जम्मू कश्मीर के युवा अब आकाश छूने का सपना देख सकते हैं।
जन पहुंच कार्यक्रम के चौथे दिन चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए भगवती नगर में इनडोर स्टेडियम का उद्घाटन करने पहुंचे रिजिजू ने कहा कि हम यहां के युवाओं के सपनों की उड़ान को पंख प्रदान करने के लिए आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार इस क्षेत्र को उन्नति और विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अनुच्छेद 370 के प्रावधान निरस्त किए जाने के बाद विकास कार्यों की गति में तीन से चार गुना तक वृद्धि हुई है। यदि इसी तरह विकास होता रहा तो मुझे विश्वास है कि निकट भविष्य में जम्मू कश्मीर देश का सबसे विकसित क्षेत्र होगा। यहां की युवा पीढ़ी भाग्यशाली है और अब वह आकाश छूने के सपने देख सकती है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद केंद्र शासित प्रदेश के विकास का प्रधानमंत्री का मॉडल न केवल देश केे लिए बल्कि विदेश के लिए भी एक उदाहरण होगा।
विज्ञापन
रिजिजू ने कहा कि वह केंद्र शासित प्रदेश में दो दिवसीय दौरे पर यह देखने आए हैं कि उनका मंत्रालय विकास कार्यों में क्या योगदान दे सकता है। उन्होंने क्षेत्र में और अधिक इनडोर स्टेडियम के निर्माण का आश्वासन दिया। कहा कि हम स्थानीय खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे और उन्हें चैंपियन बनाने में सहायता करेंगे।
उनके गृह राज्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर राज्य को सर्वाधिक फंड दिया गया। जम्मू-कश्मीर को इतना फं ड मिला जितना देश के किसी अन्य राज्य को कभी नहीं दिया गया। राज्य में जून 2018 में राज्यपाल शासन लगने के बाद विकास की गतिविधियों को गति मिली।

जम्मू-कश्मीर दुनिया का सबसे खूबसूरत स्थान है जहां काफी प्रतिभाएं हैं। केंद्र सरकार इस क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से आगे बढ़ रही है। पिछले 30 वर्षों से वे सक्रिय राजनीति में हैं, लेकिन पांच-छह महीनों में उन्होंने इतना अधिक विकास कहीं नहीं देखा है। राज्यमंत्री ने आरएस पुरा में 50 लाख रुपये की अनुमानित लागत और 15 लाख रुपये की अनुमानित लागत के साथ उप-केंद्र चक मुल्लो के साथ चकरोई में सीएफसी भवन के निर्माण का उद्घाटन किया।
उन्होंने गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल चकरोई का भी दौरा किया और कबड्डी और वालीबाल टूर्नामेंट देखे और खिलाड़ियों से बातचीत की। इस दौरान सांसद जुगल किशोर शर्मा, आयुक्त सचिव युवा मामले व खेल सरमद हफीज, मंडलायुक्त संजीव वर्मा, उपायुक्त जम्मू सुषमा चौहान, महानिदेशक खेल परिषद सलीम-उर-रहमानआदि मौजूद रहे।
जम्मू-कश्मीर के एथलीटों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी
केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत सरकार जम्मू व कश्मीर में एथलीटों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्य कर रही है। केंद्र सरकार जल्द ही कश्मीर में शीतकालीन खेलों का आयोजन करने जा रही है। जम्मू और कश्मीर के पीईटी, कोच और ग्राउंडमैन के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के चिन्हित युवाओं के लिए कोच विकास कार्यक्रम, श्रीनगर में एफ वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, जेएंडके में आवासीय स्पोर्ट्स स्कूल आदि पर काम किया जाएगा।