फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Arrested, Absconder Arrested, After Four Years

Jammu News: चार साल से फरार फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Arrested, Absconder Arrested, After Four Years
श्रीनगर। कश्मीर अपराध शाखा के आर्थिक अपराध विंग ने चार साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खालिद साहनी निवासी रेशी मोहल्ला खार दूरी, शहीदगंज श्रीनगर के रूप में हुई है। वह आरपीसी की धारा 419 और 420 के तहत अपराध शाखा कश्मीर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में वांछित था।
विज्ञापन

तीन दिसंबर 2021 को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी वैलू जिला अनंतनाग की अदालत ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 512 के तहत उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। अधिकारियों ने बताया कि काफी प्रयासों के बावजूद आरोपी बचता रहा। विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर आर्थिक अपराध शाखा की एक विशेष टीम ने 10 अक्तूबर को उसे दबोच लिया। कोर्ट ने खालिद साहनी को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल श्रीनगर भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed