{"_id":"69fe50fc6468b955cb0c571e","slug":"arrest-warrant-issued-against-notorious-criminal-under-the-psa-jammu-news-c-10-jmu1062-907875-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कुख्यात अपराधी के खिलाफ पीएसए के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कुख्यात अपराधी के खिलाफ पीएसए के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी
Sat, 09 May 2026 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 09 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
बनतानाब। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) डा. राकेश मिन्हास (आईएएस) ने कुख्यात अपराधी वीर विक्रांत सिंह उर्फ साहिल, शूटर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है और जन सुरक्षा और शांति के लिए उसे गंभीर खतरा समझा जा रहा है। जिला मजिस्ट्रेट ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेने का निर्देश दिया ताकि उसे किसी भी तरह से गैर-कानूनी कार्य करने से रोका जा सके।
वीर विक्रांत सिंह निवासी पलौड़ा जानीपुर को जिला जेल उधमपुर में रखा जाएगा। वीर विक्रांत सिंह की आयु 20 वर्ष है। जिन आरोपों के चलते वीर विक्रांत सिंह के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है उनमें अवैध तरीके से हथियार रखना और उनका उपयोग करना। आरोपी के खिलाफ बख्शी नगर, जानीपुर और नगरोटा सहित विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज है। घातक हथियारों से लोगों पर हमला करना, फायरिंग, डकैती करने जैसे आरोप हैं। आरोपी कानूनी प्रक्रिया का भी दुरुपयोग कर रहा था।
आरोपी हर मामले में लगातार जमानत हासिल कर रहा था और उसके बाद तुरंत गैरकानूनी गतिविधियों को फिर से शुरू कर देता था। इससे आमजन में भय और अराजकता का माहौल बन रहा था। संवाद