फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrest

अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
arrest
बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 7 मई को अरशद मोहम्मद निवासी बरोड़ी ने बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस को बताया कि पांच लोगों ने उसका अपहरण किया। उसके बाद उसे बिश्नाह के ललियाना क्षेत्र में ले जाया गया। वहां उसके ऊपर तेजधार हथियारों से हमले किया गया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसके बाद आरोपी उसे बाड़ी ब्राह्मणा के काला गेट क्षेत्र में फेंक कर चले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित को जीएमसी जम्मू में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चलता रहा और इलाज के दौरान उससे पूरे बयान दर्ज किए गए। उसके बाद पीड़ित द्वारा पांच में से दो युवकों को पहचान लिया गया। तीन अभी तक पहचान में नहीं है, जिन दो युवकों की पहचान हुई है उनमें से एक युवक को गत दिन पहले मीरां साहिब पुलिस द्वारा नशे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके बाद उसे बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान बाग अली निवासी किकरी मोड़ वीरपुर के रूप में हुई है। दूसरा आरोपी सादिक मोहम्मद निवासी डाबर फैक्ट्री बाड़ी ब्राह्मणा का रहने वाला है। पुलिस ने 7 मई को अरशद मोहम्मद की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed