फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrest

अपहरण और हत्या के प्रयास मामले में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
arrest
बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दो सितंबर को डाबर फैक्ट्री के पास दो युवकों जाकिर और सिराजदीन को अज्ञात लोगों ने अपहरण कर हथियारों से वार करने के बाद सांबा के सुपवाल क्षेत्र में फेंक दिया था। पुलिस ने उनको जीएमसी पहुंचाया था। पुलिस ने इस मामले में 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी, लेकिन काफी दिनों तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। कुछ दिन पहले ठंडी खुई क्षेत्र से इस केस में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया। उसके बाद शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर खिडिया क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान लाल हुसैन निवासी लंगोटिया मीरां साहिब, शाह बली उर्फ बाग अली निवासी रख बरोटियां विजयपुर, तालिब हुसैन निवासी रख बरोटियां विजयपुर और मोहम्मद हनीफ निवासी रख बरोटियां विजयपुर के रूप में हुई है। पुलिस उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तर कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed