{"_id":"62264ae4784ce95d7f393cbf","slug":"arrest-rspura-news-jmu2552662195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी सिमेंट के साथ पुलिस ने एक को हिरास्त में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी सिमेंट के साथ पुलिस ने एक को हिरास्त में लिया
विज्ञापन
गांव सुन्दरपुर में पकडा सरकारी सिमेंट
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। कस्बे के साथ सटे गांव सुंदरपुर से आरएस पुरा पुलिस ने सरकारी सीमेंट का प्रयोग कर एक कोठी में चल रहे निर्माण को लेकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उसकी पहचान पूर्ण चंद के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली कि गांव सुंदरपुर में एक कोठी का निर्माण कार्य चल रहा, जिसमें सरकारी सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार की रात गांव में पहुंचकर सीमेंट के बैग देखे, जिस पर नॉट फार सेल लिखा था। पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए कोठी मालिक पूर्ण चंद से पूछताछ की, लेकिन उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया। सोमवार को पुलिस सीमेंट थाने ले आई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गौरतलब है कि पहले भी आरएस पुरा क्षेत्र में सरकारी सीमेंट की कालाबाजारी करने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई। इस संबंध में आरएस पुरा पुलिस व उच्चाधिकारियों से पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। सूत्रों का कहना है कि सरकारी सीमेंट की कालाबाजारी करने पर सरकारी विभाग के उच्चाधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस इन विभागों का पता लगाने में जुटी है।