{"_id":"616b2e9e61d2c0386846fed6","slug":"arrest-reasi-news-jmu245923690","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी शादी कर दुष्कर्म का आरोपी आंध्र प्रदेश से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी शादी कर दुष्कर्म का आरोपी आंध्र प्रदेश से दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। जिले में झूठी शादी कर युवती के साथ दो महीने तक दुष्कर्म करने और उसके फोटो सोशल साइट पर वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। उसके साथ दो अन्य लोग भी पुलिस के हाथ लगे।
पीड़ित ने पुलिस स्टेशन रियासी में शिकायत दर्ज कराई कि मोहम्मद अशफाक पुत्र मोहम्मद रज्जाक निवासी सोरोला मंजाकोट माहौर ने उसके साथ झूठी शादी की। और लगातार दो महीने तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसे छोड़ दिया। बात बिगड़ी तो युवक ने पीड़ित के फोटो इंटरनेट पर डाल दिए।
युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई में पता लगाया कि आरोपी युवक आंध्र प्रदेश भाग गया है। एसएसपी शैलेंदर सिंह ने एक टीम का गठन कर उसे आंध्र प्रदेश रवाना किया। तीन दिन बाद पुलिस आंध्र प्रदेश के पेड्डापुरम ईस्ट गोदावरी पहुंची, जहां आरोपी को स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। स्थानीय अदालत से अनुमति मिलने पर पुलिस आरोपी को रियासी ले आई। इसके साथ ही पुलिस ने मंजूर अहमद निवासी माहौर और इकबाल हुसैन निवासी माड़ी को भी गिरफ्तार किया। इन दोनों ने ही युवती की तस्वीरें सोशल साइट पर डाली थीं।