{"_id":"62f00c76aaac9e5d99001c2a","slug":"arrest-ramban-news-jmu265566989","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामसू में दो वाहनों से सात किलो भुक्की बरामद, दो व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामसू में दो वाहनों से सात किलो भुक्की बरामद, दो व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित रामसू थाना के मुख्य द्वार के पास नियमित जांच के दौरान एक ट्रक और एक कार से सात किलो से अधिक भुक्की बरामद की गई है। साथ ही नशा तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
जानकारी के मुताबिक थाना रामसू पर पुलिस ने चेकिंग के लिए एक ट्रक (पीबी07एएस-0661) को रोका। इस ट्रक चालक के कब्जे से तीन किलो भुक्की बरामद की गई। तस्करी के आरोप में उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। चालक की पहचान पंजाब के धरमपुरा राजादा कादियान गुरदासपुर निवासी तरसेम लाल के रूप में की है।
इसी तरह एक सैंट्रो कार (जेके02-एसी 5989) को चेकिंग के लिए नाके पर रोका गया। इस दौरान कार की तलाशी लेने पर चार किलो 490 ग्राम भुक्की बरामद हुई। कार के चालक रिषभ निवासी हरदोमुठी राजबाग मरहीन कठुआ को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। साथ ही दोनों चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।