फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrest

गिरफ्तारी

विज्ञापन
arrest
श्रीनगर। विवादित टिप्पणी के लिए भाजपा से हटाईं गईं नूपुर शर्मा का सिर काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने शनिवार को सार्वजनिक शांति भंग करने और जनता में भय पैदा करने के आरोप में यूट्यूबर फैसल वानी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, वानी ने वीडियो को डिलीट कर दिया है और इसके लिए माफ ी भी मांगी है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी से पहले वानी ने एक और वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उसने कहा था कि उसका लोगों या किसी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। पुलिस ने कहा कि सफ ाकदल पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 505 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वानी ने अपने यूट्यूब चैनल डीप पेन फि टनेस पर पोस्ट किए गए एक नए वीडियो में माफ ी जारी करते हुए कहा कि मैंने कल रात नूपुर शर्मा के बारे में एक वीडियो अपलोड किया था। यह एक वीएफ एक्स वीडियो था, जो पूरे भारत में वायरल हो गया और मेरे जैसा निर्दोष व्यक्ति फं स गया। मेरा किसी अन्य धर्म को आहत करने का कोई इरादा नहीं है, क्योंकि इस्लाम हमें दूसरे धर्मों का सम्मान करना सिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि वायरल होने के बाद उन्होंने विवादास्पद वीडियो को हटा दिया। कहा कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। हां, मैंने वह वीडियो बनाया था लेकिन मेरा किसी भी कानून का उल्लंघन करने का कोई इरादा नहीं था। मैंने कल रात ही वीडियो को डिलीट कर दिया लेकिन मैं इसके लिए माफ ी मांगता हूं। वीडियो में हाथ जोड़कर उसने कहा मुझे खेद है। अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है, तो मुझे बेहद खेद है। मेरा किसी को चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

खुद को एक साधारण इंसान बताते हुए वानी ने उम्मीद जताई कि दूसरा वीडियो भी वायरल हो जाएगा, ताकि मेरी माफ ी सभी तक पहुंचे। मैं एक निर्दोष व्यक्ति हूं और मुझे फं साया नहीं जाना चाहिए। अपने चैनल पर पोस्ट किए गए वानी के अब डिलीट किए गए वीडियो में यू ट्यूबर वानी को तलवार चलाते हुए और शर्मा की एक तस्वीर में गर्दन काटते दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed