{"_id":"62be0d7a5351ce4ccb029640","slug":"arrest-jammu-city-news-jmu263033593","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Bribe Case: जम्मू में 1.5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए नायब तहसीलदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Bribe Case: जम्मू में 1.5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए नायब तहसीलदार गिरफ्तार
Fri, 01 Jul 2022 02:56 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 02:56 PM IST
सार
एसीबी ने योजना बना कर पलौड़ा स्थित ग्रीन चिली बार के पास से नायब तहसीलदार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अखनूर तहसील के सुनैल निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Jammu Bribe Case
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को अखनूर निवासी एवं घरोटा में तैनात नायब तहसीलदार अशोक कुमार को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसीबी को शिकायत मिली थी। वह जमीन की खरीद-फरोख्त में रिश्वत की मांग कर रहा था।
एसीबी ने योजना बना कर पलौड़ा स्थित ग्रीन चिली बार के पास से रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अखनूर तहसील के सुनैल निवासी के रूप में हुई है।
एसीबी उसके घर में भी दबिश देकर जांच की है। इस दौरान टीम ने कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं। वहीं, टीम ने नायब तहसीलदार के गांव के ही एक प्रॉपर्टी डीलर के घर में भी दबिश दी और उससे पूछताछ की। प्रापर्टी डीलर की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। नायब तहसीलदार के खिलाफ एसीबी को शिकायत मिली थी। इस पर एसीबी ने योजना बनाई और रंगेहाथ दबोच लिया।