फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrest

नाके पर तलाशी में 356 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
arrest
जम्मू। पुलिस थाना पीर मिट्ठा के अंतर्गत पीरखो पुली में नाके के दौरान पुलिस ने 356 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएश एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह चरस कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था। ड्रग कनेक्शन का खुलासा होने के बाद और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। आरोपी की पहचान जावेद अहमद निवासी संगलधान के रूप में हुई है। मौजूदा समय में अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में रह रहा था।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पुलिस ने पीरखो पुली पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां से गुजरा। पुलिस को उस पर शक हुआ तो उसे रोककर तलाशी ली । उसके पास से 356 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने इन दिनों नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। दिन में नाके लगो के साथ रात के समय भी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि नशा बेचने वालों की सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब से सप्लाई हो रहा नशा
जम्मू। जानकारी अनुसार चरस सीमावर्ती इलाकों के अलावा पंजाब और पड़ोसी राज्यों से भी प्रदेश में पहुंच रही है। इससे पहले भी पुलिस ने नरवाल में एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया था। नरवाल में ही एक ट्रक से नशीले कैप्सूल भारी मात्रा में बरामद किए गए थे। रिहाड़ी और बख्शी नगर में भी दो लोगों को चरस के साथ पकड़ा जा चुका है। हालांकि पुलिस नशे के धंधे में शामिल छोटी मछलियों को ही पकड़ पा रही है लेकिन बड़े तस्कर अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस के अनुसार मामलों में छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed