फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Arrangement of new flats for officers in Durbar Move in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में दरबार मूव में अधिकारियों के लिए नए फ्लैटों की व्यवस्था

Tue, 01 Oct 2019 01:35 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 01 Oct 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
Arrangement of new flats for officers in Durbar Move in Jammu and Kashmir
दरबार मूव - फोटो : फाइल, अमर उजाला
कश्मीर से दरबार मूव जम्मू स्थानांतरित होने पर इस बार अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए पुराने फ्लैटों व क्वार्टरों की साज सज्जा के अलावा नए फ्लैटों की भी व्यवस्था की गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुट्ठी मोड़ रूप नगर में जेडीए से 32 फ्लैट खरीदे गए हैं। 
विज्ञापन


यह फ्लैट दरबार के साथ जम्मू आने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को अलाट किए जाएंगे। इसके अलावा अहाता अमर सिंह में एस्टेट विभाग की ओर से 28, सरवाल में 28 और रूप नगर में 28 फ्लैट निर्माणाधीन हैं। निर्माण कार्य पूरा होने पर ही इन्हें अधिकारियों को अलाट किया जाएगा।
विज्ञापन


विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मोहम्मद इलियास के अनुसार, विभाग के जम्मू में करीब 3167 फ्लैट हैं। इनको दरबार के साथ आने वाले कर्मचारियों को अलाट किया जाएगा। 32 नए फ्लैट रूप नगर में खरीदे गए हैं जोकि इस बार दरबार के साथ आने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को अलाट किए जाएंगे। कई नए फ्लैटों का निर्माण भी करवाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के अनुसार 25 अक्तूबर को श्रीनगर में दरबार मूव के कार्यालय बंद हो जाएंगे। फिर चार नवंबर से जम्मू में दरबार खुल जाएगा। दरबार मूव के साथ नागरिक सचिवालय, राजभवन के अलावा हाईकोर्ट, पुलिस मुख्यालय समेत कई अन्य विभागों के करीब दस हजार मुलाजिम जम्मू शिफ्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed