फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   around 10 thousand security personnel have been deployed in Srinagar

श्रीनगर में रेड अलर्ट, 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

Thu, 13 Aug 2015 09:04 PM IST
Updated Thu, 13 Aug 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
around 10 thousand security personnel have been deployed in Srinagar

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कश्मीर घाटी में रेड अलर्ट कर दिया गया है। यह खतरा सिर्फ राज्य के भीतर आतंकी गतिविधियों से ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर भी है।

विज्ञापन


श्रीनगर शहर में जम्मू कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के करीब 10 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना एलओसी पर भारतीय सीमा चौकियों और सैनिक गश्ती दलों पर हमलों के लिए एक बार फिर बॉर्डर एक्शन टीमों (बैट) को सक्रिय कर चुकी है। वह 15 अगस्त के आसपास ऐसे हमलों में तेजी ला सकते हैं।
विज्ञापन

बख्शी स्टेडियम के आसपास तलाशी अभियान

around 10 thousand security personnel have been deployed in Srinagar

आतंकी जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में अपनी गतिविधियों को तेज करने की फिराक में हैं। इसलिए ऐसी घटनाओं को नाकाम बनाने के लिए तलाशी अभियानों को तेज कर दिया गया है।

श्रीनगर शहर के अतिरिक्त जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक बड़े कसबे में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और दर्जनों नाके लगाए गए हैं। सीआरपीएफ प्रवक्ता आशीष कुमार झा ने बताया कि श्रीनगर शहर में जहां भी सीआरपीएफ की तैनाती है वहां वह सुरक्षा प्रबंधों में राज्य पुलिस का पूरा सहयोग दे रहे हैं।

श्रीनगर शहर में आजकल सड़क चलते लोगों को रोक कर उनकी पूरी तलाशी लेने, पहचान करने के कार्य लगातार जारी हैं। खासकर बख्शी स्टेडियम के आसपास तलाशी अभियान बड़े पैमाने पर जारी है क्योंकि मुख्य समारोह वहीं होना है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं ताकि इस समारोह को शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed