फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arnia news, water pollution news

Jammu News: बहते नाले में फेंके जा रहे मृत जानवर, लोग परेशान

Thu, 20 Nov 2025 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 20 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
arnia news, water pollution news
क्षेत्रके ऐक नाले में पड़े मृत जानवर स्रोत ग्रामीण - फोटो : udhampur news
अरनिया। क्षेत्र के गांव चक माजरा के पास बहते ऐक नाले में लगातार मृत जानवरों को फेंका जा रहा है। इससे गंभीर दुर्गंध बढ़ने के साथ-साथ बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के अनुसार, इस समस्या के कारण छोटे बच्चों और बुजुर्गों को श्वसन संबंधी और संक्रामक रोगों का खतरा लगातार मंडरा रहा है। क्षेत्र के निवासियों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बाद भी नाले में मृत जानवरों को फेंकने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नाले में मृत जानवरों को फेंकना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। इससे मच्छर, मक्खियां और अन्य रोग फैलाने वाले जीव तेजी से पनप रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्या किसी महामारी का रूप धारण कर सकती है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नाले की तत्काल सफाई करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed