फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arnia news, heart attack news

Jammu News: हार्ट अटैक के मरीज को एंबुलेंस मिलने में देरी

Mon, 17 Nov 2025 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 17 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
arnia news, heart attack news
अरनिया अस्पताल की इमरजेंसी में हार्ट अटैक का मरीजस्रोत सोशल मीडिया
डॉक्टर और कंपनी के अधिकारी ने समय पर एंबुलेंस मिलने का दावा किया
विज्ञापन

अरनिया। अरनिया अस्पताल में रविवार को हार्ट अटैक के मरीज को एंबुलेंस देरी से मिलने का मामला सामने आया है। मरीज के साथ पहुंचे तीमारदारों ने एंबुलेंस के साथ ड्राइवर न होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताया।
मरीज के साथ पहुंचे तीमारदार वरुण निवासी मडोल ने बताया कि 9:33 पर मरीज को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मरीज की हालत को देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया। 108 एम्बुलेंस को बुक करने के लिए फोन मिलाया गया। कॉल बुक होने के बाद 9:55 पर एंबुलेंस जीएमसी के लिए रवाना हुई। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस के साथ मौके पर ड्राइवर तैनात नहीं था। इसके चलते एंबुलेंस की रवानगी में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। हार्ट अटैक के मरीज के लिए आधा घंटा देरी जानलेवा साबित हो सकती है। जीएमसी में मरीज जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
विज्ञापन

कोट
मरीज के रेफरल की कॉल बुक होने के 12 मिनट में एंबुलेंस अस्पताल से रवाना हुई है। 45 मिनट में एंबुलेंस अरनिया अस्पताल से जीएमसी पहुंची है। जीपीएस ट्रैक से सारी कॉल डिटेल निकाल सीएमओ जम्मू को दी गई है। तीमारदारों के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तनवीर मलिक, एरिया मैनेजर बीवीजी कंपनी

मरीज को जीएमसी के लिए समय पर एंबुलेंस मुहैया हो गई थी। रेफरल के बाद तकरीबन 10 मिनट के भीतर एंबुलेंस अस्पताल से निकल गई थी।
- डॉ. संजीव भारद्वाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed