फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arnia news, health news

Jammu News: जनऔषधि केंद्र से बीपी, शुगर और थायरॉयड के मरीजों को राहत

Mon, 27 Oct 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 27 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
arnia news, health news
जन औषधि केंद्र वाली खबर के साथ भारत भूषण शर्मा का फोटो स्रोत संवाद
छह माह में दवाइयों की सेल पांच गुना बढ़ी
विज्ञापन

ज्यादातर बीमारियों की दवाई जन औषधि केंद्र में उपलब्ध
अरनिया। अरनिया प्राइमरी हेल्थ सेंटर में छह महीने पहले खोला गया जन औषधि केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यह केंद्र दवाई खरीदने का पहला विकल्प बना हुआ है। छह महीने के अंतराल में जन औषधि केंद्र में दवाइयों की बिक्री पांच गुना बढ़ गई है। इसका सीधा फायदा लोगों को मिल रहा है।
लोगों को सभी प्रकार की आवश्यक दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध हो रही हैं। इसमें खासकर बीपी, शुगर और थायरॉयड के मरीजों को राहत मिल रही है। बाजार से मिलने वाली दवाइयों के मुकाबले जन औषधि केंद्र से 80 प्रतिशत छूट पर दवाइयां मिल रही हैं। इससे क्षेत्र के लोग काफी खुश हैं। बीपी, शुगर, थायराइड, खांसी, जुकाम, बुखार, दस्त, पीलिया, निमोनिया, टाइफाइड, टॉन्सिल्स, नेत्र रोग, दंत रोग, गर्भवती महिलाओं की दवाई उपलब्ध है।
विज्ञापन


इस मौके पर स्थानीय लोगों ने सीएमओ जम्मू एवं बीएमओ बिश्नाह का आभार जताया है। उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। जनऔषधि केंद्र की स्थापना से लोगों को कम कीमत में गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां आसानी से मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लोगों ने बताया कि जन औषधि केंद्र लोगों की सेवा भावना के साथ कार्य कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि महंगी दवाइयों के चलते कोई भी मरीज इलाज से वंचित न रहे।

जन औषधि केंद्र लोगों के लिए रामबाण साबित हो रहा है। बाजार से मिलने वाली महंगी दवाइयों के मुकाबले यहां सस्ती दवाइयां मिल रही हैं। लोगों की सीधे तौर पर आर्थिक बचत हो रही है। जन औषधि केंद्र खोलने का फैसला लोगों के हित में लाभकारी साबित हुआ है।
-भारत भूषण शर्मा, स्थानीय निवासी अरनिया

जन औषधि केंद्र से मिलने वाली दवाइयां सस्ती दरों में उपलब्ध हैं। बाजार से 100 रुपये में मिलने वाली दवाई जन औषधि केंद्र से 20 रुपये में मिल रही है। लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई है।

- कुलदीप राज गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी व्यापार मंडल अरनिया
कोट

जन औषधालय केंद्र सरकार की एक पहल है। मरीजों के लिए जन औषधि केंद्र में हर प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं। अस्पताल में दवाइयां न मिलने पर मरीज जन औषधि केंद्र से दवाइयां खरीद सकते हैं।
- डॉ. घनश्याम सिंह, बीएमओ बिश्नाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed