{"_id":"68f930445787be2e59047b4b","slug":"arnia-news-gangwar-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102449-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दिवाली पर गोकुल गैंग ने तीन जगह दिया था वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दिवाली पर गोकुल गैंग ने तीन जगह दिया था वारदात को अंजाम
Thu, 23 Oct 2025 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद जिंदड़ मेहलू की वारदात स्रोत सीसीटीवी फुटेज
वारदात के तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली
अरनिया। दिवाली के अवसर पर गोकुल गैंग के सदस्यों ने सलैहड़ में शेखर कुमार उर्फ नागो को धारदार हथियारों से घायल करने के अलावा दो अन्य जगहों पर धारदार हथियारों से वारदात को अंजाम दिया है। इसमें फ्लाएं मंडाल क्षेत्र में एक युवक के घर घुसकर उसको धारदार हथियारों से घायल कर गाड़ियों की तोड़फोड़ की है।
इसके अलावा आरएस पुरा क्षेत्र के गांव जिंदड़ मेहलू में दो सगे भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल किया है। इनकी पहचान भवनीत सिंह और दिवजोत सिंह के रूप में हुई है। अरनिया के बाद आरएस पुरा थाना में भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी अमरीक सिंह निवासी रायपुर गुजरां, जतिन निवासी जिंदड़ मेहलू, राहुल निवासी कौलें कोठे ने गांव के मुख्य चौक पर दोनों भाइयों को रोककर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। चीख पुकार मचने पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिंदड़ मेहलू वारदात का सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद है। घायलों को तुरंत आरएस पुरा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर उनकी हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। जीएमसी जम्मू में दोनों का इलाज चल रहा है।
आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने टीमें गठित की हैं। आरएस पुरा और अरनिया थाने की संयुक्त टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए निरंतर छापा मार रही है लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन
दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर सरेआम मोटरसाइकिल पर गोकुल गैंग के 12 से 15 सदस्य धारदार हथियारों के साथ क्षेत्र में आतंक मचाते नजर आ। इसके चलते पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। पुलिस की सुरक्षा में बड़ी चूक नजर आई है। दिवाली के त्योहार पर पुलिस नाकों को गच्चा देकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी अरनिया दिलावर कुमार ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।