फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arnia news, doctor action

Jammu News: डॉक्टर समेत 35 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, नोटिस जारी

Sat, 29 Nov 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 29 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
arnia news, doctor action
निरीक्षण के दौरान विधायक राजीव भगत हाजिरी रजिस्टर चेक करते हुए स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : credit
क्षेत्र के विधायक राजीव भगत ने शुक्रवार को उप जिला अस्पताल बिश्नाह का औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन

मरीजों ने विधायक से की समय पर इलाज नहीं मिलने की शिकायत
बिश्नाह। क्षेत्र के विधायक राजीव भगत ने शुक्रवार को उप जिला अस्पताल बिश्नाह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अव्यवस्था देखी गई और बड़ी संख्या में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारियों की गैरहाजिरी पाई गई।
निरीक्षण के दौरान 35 कर्मचारियों का स्टाफ गैरहाजिर पाया गया है। मौके पर मौजूद कुछ मरीजों ने विधायक से शिकायत की कि अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिल पाता और ज्यादातर समय डॉक्टर अनुपस्थित रहते हैं। विधायक भगत ने हाजिरी रजिस्टर जब्त कर लिया और तहसीलदार बिश्नाह को सभी गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने तहसीलदार को गैरहाजिर कर्मचारियों को नोटिस जारी करने और लिखित में जवाब देने का निर्देश जारी किया है। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक राजीव भगत ने दो दिन पहले अरनिया अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान 14 स्वास्थ्य कर्मियों के गैरहाजिर होने के बाद वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश जारी किया था। इस मामले में तहसीलदार अरनिया ने बीएमओ बिश्नाह को लिखित में कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

अस्पताल में स्टाफ लेट पहुंचता है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। मनमर्जी से डॉक्टर और अन्य स्टाफ काम कर रहा है। विधायक ने दौरा कर अस्पताल व्यवस्था को खुद देखा है। अस्पताल की व्यवस्था में सुधार होना चाहिए।
- अर्जुन सिंह, मरीज
10 बजे पहुंचने के बाद भी इलाज के लिए दोपहर तक इंतजार करना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग की मनमानी आमजन को परेशान कर रही है। विधायक का दौरा लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं में सहूलियत देगा।- गायत्री देवी, मरीज


कोट
अस्पताल का औचक निरीक्षण कर तहसीलदार बिश्नाह को गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी करने और लिखित में जवाब देने के लिए कहा है।
राजीव भगत, विधायक

गैरहाजिर कर्मचारियों की शिकायत उन तक पहुंचते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में स्टाफ का देरी से पहुंचना मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ है। दोषियों के खिलाफ कानूनी तौर पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-रितेश खुल्लर, सीएमओ जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed