फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arnia news, agriculture news, notice news

Jammu News: कृषि विभाग ने चार कंपनियों को नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 30 Oct 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 30 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
arnia news, agriculture news, notice news
नैनो यूरिया और अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग को तत्काल रूप से बंद करने का निर्देश जारी
विज्ञापन


अरनिया। मुख्य कृषि अधिकारी जम्मू मनोहर लाल ने इफको, सीएफसीएल, आईपीएल और एनएफएल कंपनियों को निरंतर मिल रही शिकायतों के आधार पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में साफ तौर पर लिखा गया है कि विक्रेताओं को सब्सिडी वाले उर्वरक के साथ जबरन नैनो यूरिया और अन्य कीटनाशक की आपूर्ति की जा रही है।
विक्रेता किसानों को जबरन इन उत्पादों की बिक्री कर रहा है। इसके चलते विक्रेताओं और किसानों के बीच मतभेद पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर को निदेशक कृषि विभाग की तरफ से इस मामले पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया था परंतु अब तक उसका जवाब नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि विक्रेताओं को जबरदस्ती सब्सिडी वाले उर्वरक के साथ नैनो यूरिया और अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग को तत्काल रूप से बंद करने का निर्देश जारी किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बारे में कंपनियां लिखित में अपना जवाब दें और भविष्य में विक्रेताओं को जबरन नैनो यूरिया और अन्य उत्पादों की टैगिंग न करने को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विक्रेता और किसान सब्सिडी वाले उर्वरकों के साथ किसी भी अन्य उत्पाद को जबरन लेने के लिए बाध्य नहीं है।
विज्ञापन


अमर उजाला इस संदर्भ में पिछले दो दिन से खबर को प्रकाशित कर रहा है। इस पर कानून प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक ने खाद विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया है। इसके बाद मुख्य कृषि अधिकारी की तरफ से विक्रेताओं को जबरन टैगिंग करने पर चार कंपनियों को नोटिस जारी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed