फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army to return the land to farmers

...और जमीन से लिपट कर रोया मीर मोहम्मद

Fri, 24 Jun 2016 10:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लाम
ब्यूरो, अमर उजाला/लाम Updated Fri, 24 Jun 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
Army to return the land to farmers
जमीन से लिपट कर रोए मीर मोहम्मद - फोटो : Amar Ujala
खेत में पहुंचते ही शीश झुका कर मिट्टी को चूमा और फिर उसे हाथों में उठाकर खुद को नम आंखों से याद किया। कभी खेत के उस कोने तो कभी दूसरे कोने से लिपट कर रोते मीर मोहम्मद की हालत एक ऐसे बच्चे की तरह थी, जिसकी मां बिछुड़ने के बाद उसे कई साल बाद मिली हो।
विज्ञापन


पंद्रह साल बाद मोहम्मद अपने खेतों में आकर हद से ज्यादा खुश हो रहा था। जमीन में पांव रखते ही मानो जैसे उसने सारा संसार पा लिया।  

अमर उजाला से विशेष बातचीत में मोहम्मद ने बताया कि वर्ष 2000 में सेना ने उसकी जमीन में माइन लगा दिए। उसके पास अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए उसकी जमीन ही थी। माइन लगने के बाद उसका खेत में जाना बंद हो गया। परिवार में करीब आधा दर्जन सदस्यों की परवरिश का जिम्मा मोहम्मद पर था। ऐसे में वह अपनी जमीन से महरूम हो गया।
विज्ञापन


उसने बताया कि पंद्रह साल से वह अपनी जमीन से माइन हटने का इंतजार कर रहा था। वीरवार को जैसे ही सैन्य और राजस्व अधिकारियों ने उसे जमीन के कागज सौंपे तो वह खुशी के मारे झूम उठा। उसने कहा कि अब कम से कम अपने परिवार का गुजारा कर सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed