फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army soldiers celebrated Diwali on LOC

Army Diwali Celebration: एलओसी पर सेना के जवानों ने मनाई दिवाली, गीत गाए और नृत्य कर मनाया उत्सव

Wed, 30 Oct 2024 10:49 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 30 Oct 2024 10:49 PM IST
सार

नियंत्रण रेखा की रखवाली कर रहे सेना के जवानों ने अनोखे अंदाज से दिवाली मनाई। जवानों का जश्न देखते ही बना।

विज्ञापन
Army soldiers celebrated Diwali on LOC
एलओसी पर जश्न मनाते जवान - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार शाम को पूरे उत्साह के साथ जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दीवाली मनाई। जवानों ने विधि विधान से पूजन किया, मिठाई बांटी, पटाखे फोड़े और नृत्य किया। नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना के एक जवान ने देशवासियों को दिवाली शुभकामनाएं देते हुए गीत गाया। 

विज्ञापन


अपने घरों से मीलों दूर, नियंत्रण रेखा की रखवाली कर रहे सेना के जवानों ने अनोखे अंदाज से दिवाली मनाई। जवानों का जश्न देखते ही बना। एक जवान ने भावुक मन से दिवाली को लेकर गीत गाया। जवानों ने कहा कि हमें अपने परिजनों की याद आती है, लेकिन हम यहां दीवाली मनाकर खुश हैं। जवानों ने सीमा से देश देशवासियों को संदेश दिया है कि सभी घर पर ही दीवाली मनाएं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कल अखनूर सेक्टर में दिवाली का उत्सव मनाया गया। सेना के एक अधिकारी ने कहा, हम अपने घरों से मीलों दूर दिवाली मनाते हैं। सेना हमारे लिए एक और बड़े परिवार की तरह है। हमारी परंपरा के अनुसार, हम अपने साथी जवानों और अधिकारियों के साथ दिवाली मनाते हैं।

जवानों ने लक्ष्मी पूजा की, लक्ष्मी-गणेश की आरती गाई और उत्सव के दौरान पटाखे भी फोड़ें। सीमा पर गश्त कर रहे एक अन्य सैनिक ने कहा, "हम सीमा रेखा पर चौबीसों घंटे अलर्ट पर रहते हैं। उत्सव और कर्तव्य एक साथ चलते हैं। हम देश के विभिन्न हिस्सों से आए वर्दीधारी अपने जवानों के साथ उत्सव का आनंद लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed