{"_id":"5d23c3cf8ebc3e6cb47b2530","slug":"army-soldier-suicides-to-shoot-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान ने गोलीमार कर की खुदकुशी, दो साल पहले हुआ था भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवान ने गोलीमार कर की खुदकुशी, दो साल पहले हुआ था भर्ती
Tue, 09 Jul 2019 03:59 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 09 Jul 2019 03:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
कस्बे में स्थित 18 मद्रास रजिमेंट में रविवार को आधी रात के बाद सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। मृतक थम्मिनेनी अशोक कुमार यूनिट 4 मद्रास का सिपाही था। वह मूल रूप से आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के गांव पाटिनेनी पल्लीआतिवे का रहने वाला था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात को करीब दो बजे यूनिट में बनी एक पोस्ट से एक फायर की आवाज आई। आसपास के जवान दौड़ कर मौके पर पहुंचे तो देखा सिपाही थम्मिनेनी अशोक खून से पथपथ पड़ा था। उसने अपनी सर्विस राइफल से ठोढ़ी में गोली मार ली थी जो सिर के पार हो गई थी। हालांकि अन्य जवानों ने उसे उठा कर सैन्य अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सिपाही थम्मिनेनी अशोक 20 दिसंबर 2017 को सेना में भर्ती हुआ था। वह अविवाहित था। मीरां साहिब पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन