फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army soldier martyr

Jammu News: कुपवाड़ा में बलिदान जवान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

विज्ञापन
army soldier martyr
शहीद नायब सूबेदार जुबैर अहमद को नम आँखों से किया गया सुपुर्द-ए-खाक फोटो
बलिदानी नायब सूबेदार जुबैर के पार्थिव शरीर को नम आंखों से किया सुपुर्द-ए-खाक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। शहर के रेथल-चौधरी नार गांव के नायब सूबेदार जुबैर अहमद सोमवार शाम कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर हुए विस्फोट में बलिदान हो गए थे। बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ और नम आंखों से बलिदानी के पार्थिव शरीर को उनके गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बलिदानी के पिता का दो साल पहले निधन हो गया था और बलिदानी के घर पर उनके पिता की दूसरी पुण्यतिथि पर एक स्मारक सेवा आयोजित की जा रही थी। बीते सोमवार दोपहर तक जुबैर ने दो बार घर पर फोन किया था। पत्नी और भाइयों से बात की थी और स्मारक सेवा के लिए व्यवस्थाओं व मेहमानों के बारे में पूछा था। उस शाम के बाद उनका कोई फोन नहीं आया। एक परिजन ने बताया कि कुछ दिनों में ही जुबैर छुट्टी लेकर घर आने वाले थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बुधवार शाम उनका पार्थिव शरीर ताबूत में उनके गांव पहुंचा। बलिदानी के दो बेटे और एक बेटी है। बच्चे चाचा से पूछ रह हैं कि पिता कब लौटेंगे और सभी को उन तोहफों की याद दिलाते रहते हैं जो उन्होंने उनके लिए लाने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed