{"_id":"575fedc54f1c1bf82311bcd4","slug":"army-soldier-injured-in-gunfight-with-terrorists-in-machil-sector-of-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा के जंगलों में सेना और आतंकियों में मुठभेड़, दो जवान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा के जंगलों में सेना और आतंकियों में मुठभेड़, दो जवान जख्मी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 14 Jun 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिला कुपवाड़ा के मच्छेल सेक्टर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए। देर शाम तक इलाके में आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी था।
विज्ञापन
घटना एलओसी के करीब कटवारा जंगल क्षेत्र की जेट गली की है। आतंकियों का यह दल घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल होने की फिराक में था, जिसे सतर्क जवानों ने एलओसी के पास ही विफल कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह एलओसी की सुरक्षा में तैनात सेना की 56 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों ने इलाके में संदिग्ध हरकत देखी। आतंकियों का एक दल पीओके से एलओसी पर घुसपैठ कर मच्छेल सेक्टर में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
जवानों ने जब उन्हें ललकारा तो आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इसका सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देना शुरू किया। इसके साथ ही भीषण मुठभेड़ शुरू हो र्गई। सेना के अनुसार मुठभेड़ के दौरान आतंकियों द्वारा की गई शुरूआती फायरिंग में दो जवान जख्मी हुए हैं। उन्हें तुरंत सेना के अस्पताल में ले जाया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।