{"_id":"66bcde86714d74f4d10271b4","slug":"army-soldier-and-two-porters-injured-in-landmine-explosion-on-line-of-control-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना का जवान और दो पोर्टर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना का जवान और दो पोर्टर घायल
Wed, 14 Aug 2024 10:15 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ (जम्मू)
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ (जम्मू)
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 14 Aug 2024 10:15 PM IST
सार
नियंत्रण रेखा पर दुश्मन की घुसपैठ रोकने के लिए बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं। बरसात में ये सुरंगे भूस्खलन के चलते अपने स्थान से हिल जाती हैं। इनके बारे में जानकारी न होने के कारण कई बार विस्फोट हो जाते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर सावजियां सेक्टर में बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आकर सेना का एक जवान और दो पाेर्टर घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पुंछ नगर स्थित सेना के 425 फील्ड एंबुलेंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इनकी पहचान हवलदार इंद्रजीत सिंह, पोर्टर शकील हुसैन और नीरज चौधरी के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार बुधवार दोपहर बाद 2.30 बजे पुंछ के सावजियां सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे अग्रिम क्षेत्र में एक चौकी से दूसरी चौकी पर जा रहे सेना के जवान और पोर्टर रास्ते में बारूदी सुरंग की चपेट में आ गए। गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा पर दुश्मन की घुसपैठ रोकने के लिए बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं। बरसात में ये सुरंगे भूस्खलन से अपने स्थान से हिल जाती हैं। इनके बारे में जानकारी न होने के कारण कई बार विस्फोट हो जाते हैं।
विज्ञापन